एक बार फिर से किशोरगंज में रुका मुख्यमंत्री का काफिला, जानिए क्यों

hemantsoren16.jpg

रांची : 

एक बार फिर से रांची के किशोरगंज इलाके में हेमंत सोरेन का काफिला अचानक रुक गया। दरअसल, मुख्यमंत्री देवघर से कार्यक्रम कर शनिवार की देर शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचे। काफिला एयरपोर्ट से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री का काफिला किशोरगंज पहुंचते ही रुक गया। राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक इलाका किशोरगंज है। अक्सर शाम के वक्त इस रास्ते पर जाम की समस्या बनी रहती है। जाम की वजह से ही मुख्यमंत्री के कारकेड में शामिल सभी गाड़ियां एकाएक रुकने लगीं। काफिले की गाड़ियों को रूकती देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारी दौड़ पड़े। अधिकारीयों को दौड़ता देख ट्रैफिक कर्मी भी जाम हटवाने में लग गए। किसी तरह जाम हटने के बाद काफिला मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुआ। 


2021 में किशोरगंज में काफिले पर हुआ था हमला 

साल 2021 के जनवरी महीने में ओरमांझी में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद युवती के शरीर को दो टुकड़ों में फेंक दिया गया था। बेरहमी से की गयी इस हत्या के खिलाफ ओरमांझी सहित रांची में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। 4 जनवरी की शाम तकरीबन 5.30 बजे हेमंत सोरेन का काफिला किशोरगंज से गुजर रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले पर प्रदर्शन कर रहे असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। इस हमले से मुख्यमंत्री के काफिले में आगे चल रही एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें में एक जवान घायल हो गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form