शादी से लौट रहे कार सवार दुल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

 

शादी से लौट रहे कार सवार दुल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

रांची: छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जांजगीर-चांपा जिले का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी से लौट रही एक कार को जोरदार टक्कर मारी. जिससे दुल्हन और दूल्हा समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 
 
बताया जा रहा है कि शादी के बाद कार सवार दुल्हन-दुल्हा समेत पांच लोग रामगढ़ से अकलतरा की ओर बलौदा लौट रहे थे इसी बीच मुलमुला थाना के पकरिया जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने अचानक उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिससे नवविवाहित दंपत्ति समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी इमरजेंसी सर्विस डायल 122 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस 122 से कार सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. 
 

मातम में तब्दील हुआ दोनों परिवार में खुशी का माहौल
इधर, इस घटना की जानकारी जैसे ही दुल्हन और दुल्हा के घरवालों को मिली. परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. कल तक जहां घर में शहनाईयों की गूंज थी, रिश्तेदारों की चहल-पहल थी वहां कुछ ही घंटों के बाद अचानक सन्नाटा पसर गया, दोनों परिवार में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि शनिवार (10 दिसंबर) की रात बलौदा के रहने वाले शुभम सोनी के साथ शिवनीनारायण की निवासी नेहा की शादी हुई. जिसके बाद रविवार की सुबह विदाई के बाद दुल्हा शुभम अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर वापस लौट रहा था. वहीं कार में दुल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के अन्य तीन सदस्य मौजूद थे. जिनकी दुल्हा- दुल्हन के साथ इसी हादसे में मौत हो गई. 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form