किरीबुरु : ठंड में धूप में पढ़ने को मजबूर है सारंडा के सरकारी स्कूलों के बच्चे



किरीबुरु  : सारंडा में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से प्रायः स्कूल प्रबंधन अपने-अपने स्कूल के बच्चों को क्लास रुम से बाहर धूप में बैठाकर पढा़ने को मजबूर हैं. सारंडा का दौरा के क्रम में मध्य विद्यालय छोटानागरा, अनुसूचित जाती जनजाति आवासीय विद्यालय छोटानागरा समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों को स्कूल के बाहर तथा छत पर पढ़ते देखा गया. मध्य विद्यालय छोटानागरा के प्रधानाध्यापक राम प्रकाश यादव ने बताया की स्कूल में जब बच्चे हमारे अधीन जाते हैं तो उनकी स्वास्थ्य व सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी होती है. हमारे विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 315 है. ठंड व अन्य वजहों से बच्चों की उपस्थित आज कम है. कुछ बच्चे चाईबासा परीक्षा देने गये हैं.

क्षेत्र में ठंड चरम पर है. क्लास रुम में काफी ठंड लगती है. ग्रामीण गरीब बच्चों के पास ठंड से बचाव हेतु बेहतर गर्म कपड़े नहीं होते हैं. ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने तथा उनका स्वास्थ्य खराब न हो इस हेतु धूप में पढा़ने की व्यवस्था की गई है. प्राचार्य ने कहा कि स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिये अलग-अलग दो-दो शौचालय हैषजो खराब स्थिति में है. प्रशासन अथवा शिक्षा विभाग इस समस्या का समाधान कर बेहतर शौचालय का निर्माण कराये. प्रखंड प्रशासन की तरफ से कुछ शौचालय बनाया गया था जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. वह सभी प्रारम्भ से अनुपयोगी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form