आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गर्मियों में होने वाली जल संकट को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अभी से कठोर कदम उठाने के संकेत दिए हैं. सोमवार को प्रबंधन समिति की बैठक अपर नगर आयुक्त सुबोध कुमार की अध्यक्षता में कई गई. इसमें सरकारी व गैर सरकारी मकान, होटल, मॉल आदि जगह पर वर्षा जल संरक्षण इकाई स्थापित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक एवं कनीय अभियंता को ऐसे भवनों की सूची बनाने को निर्देश दिया गया है. ऐसे भवनों की सूची बनानी है, जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. अपर नगर आयुक्त ने वर्षा जल संरक्षण पर कार्य करने वाले कंसलटेंट एवं एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित कर आदित्यपुर में अभियान चलाने का आदेश दिया है.
रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराने वाले भवनों पर होगी कार्रवाई, भवनों की सूची तैयार करने का आदेश
byPrabhat Vision
-
