चाईबासा: क्रिसमस पर्व को लेकर किरीबुरु-मेघाहातुबुरु समेत सारंडा के गांवों में उत्साह है. किरीबुरु स्थित जीईएल, सीएनआई और संत जोसेफ रोमन चर्च में सोमवार की सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग भारी तादाद में प्रार्थना सभा में शामिल हुये. तमाम चर्चों को बेहतर तरीके से सजाया व रंग-रोगन किया गया था. सभी चर्चों में प्रभु यीशु मसीह का चरणी बनाया गया था. यीशु के जन्मउत्सव पर केक काटे गये. प्रायः लोग अपने-अपने घरों से केक, अरसा व अन्य पकवान लेकर आये थे एवं एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देकर पकवानों को आपस में बांटकर खाये. इस दौरान पारम्परिक नृत्य व नाच-गान का सिलसिला भी चलता रहा.
Tags
Jamshedpur
