बिहार : हाजत की खिड़की तोड़कर फऱार हुए 4 शराब तस्कर

ESCAPE.jpeg

पटना : पुलिस की गिरफ्त से आज 4 शराब तस्कर फरार हो गये। तस्करों ने फरार होने के लिए हाजत की खिड़की का रॉड तोड़ दिया। अब पुलिस इनकी तलाश में पसीने बहा रही है। मामला उत्तर प्रदेश-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट का है। यहां उत्पाद पुलिस की हाजत से तस्कर भागने में कामयाब रहे। हालांकि एक तस्कर को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही है। वहीं बाकी के तीन तस्करों को पकड़ने के लिए एक के बाद छापामारियों को सिलसिला जारी है। 



इस बाबत पुलिस ने कहा है कि कुछ दिनों पहले उत्पाद विभाग ने चारों तस्करों को शराब के साथ  गिरफ्तार किया था। मिली खबर में बताया गया है कि ये लोग नये साल में होने वाली पार्टियों में शऱाब आपूर्ति की योजना बना रहे थे। इसके लिए पड़ोसी राज्यों से शराब की खेप मंगाई गयी थी। इसी दौरान ये लोग उत्पाद पुलिस की पकड़ आ गये। बता दें कि बिहार में बिहार में शराब पीने पर पाबंदी लगी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form