जमशेदपुर : कपाली ओपी अंतर्गत गोविंद विद्यालय के पास बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में तमोलिया के आशियाना निवसी राजन सिंह के नौ वर्षीय पुत्र आरव की मौत हो गई.
आरव साकची टैगोर अकादमी स्कूल के दूसरी कक्षा का छात्र था. बुधवार को घटना के समय वह अपने पिता राजन सिंह के साथ स्कूटी पर स्कूल से घर वापस लौट रहा था. उसी दौरान स्कूटी स्किट कर गई और आरव सड़क पर गिर गया. इसी बीच पास से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया.
ट्रैक्टर का पिछला चक्का छात्र के ऊपर चढ़ कर पार कर गया. आनन-फानन में बच्चे को टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव को पटना स्थित पैतृक गांव ले गए है. वहीं, बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
