जमशेदपुर : चार लाख उड़ाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार



जमशेदपुर  बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे गुदड़ी बाजार से एक बदमाश ने पैसो से भरा बैग उड़ा लिया. बैग में लगभग चार लाख रुपए थे. घटना 13 दिसंबर की दोपहर 3.30 बजे की है. इस मामले में पीड़ित कलेक्शन एजेंट कदमा उलियान निवासी हितेंद्र अग्रवाल ने थाना में मामला दर्ज कराया था. 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बर्मामाइंस निवासी रवि पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने 3.50 लाख रुपए बरामद किया है. मालूम हो कि गुदड़ी बाजार स्थित महेश पारिख की दुकान के सामने से बाइक पर रखे पैसों से भरे बैग को उच्चके ने उड़ा लिया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा. उसके पास 3.50 लाख रुपए बरामद हुए. पूछताछ में उसने बाकी पैसे खर्च कर देने की बात बताई.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form