CM ईडी दफ्तर जाने पर नहीं लेते है फैसला तो राज्यपाल को कर देना चाहिए बर्खास्त- बाबूलाल मरांडी

babulal_CM1.jpg

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने समन जारी कर 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान साफ तौर से सीएम हेमंत को ईडी दफ्तर जाने की सलाह दे दी है। बाबूलाल ने मुख्यमंत्री सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बिना देर किये हुए एजेंसी के पास चले जाना चाहिए औऱ ईडी को जांच में सहयोग करना चाहिए। 

बाबूलाल ने पत्रकारों से बात करते हुए आगे कहा कि अगर सीएम खुद कानून का पालन नहीं करते हैं तो राज्यपाल को अब कोई कदम उठाना चाहिए। जो कानून को धत्ता बताता हो कानून को ठेंगा दिखाता हो उसके साथ क्या सुलुक होना चाहिए। उनको सीधा बर्खास्त करना देना चाहिए। खैर ये तो देखने वाली बात होगी कि कल मुख्यमंत्री ईडी दफ्तर जाते हैं या नहीं लेकिन इसपर विपक्ष का हमला शुरू है। इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी ने अनुछेच्द 370 पर भी अपने विचार रखे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। देश के प्रधानमंत्री और पारलियामेंट ने जो फैसला लिया उसपर शीर्ष अदालत ने भी मुहर लगा दी। 140 करोड़ जनता का सपना आज पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक बार फिर समन जारी किया है। ईडी ने समन जारी करते हुए 12 दिसंबर को सीएम को रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह छठी बार है जब ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है। हालांकि पिछले 1 साल में सिर्फ एक बार ही मुख्यमंत्री ईडी दफ्तर गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form