
रांची: रविवार को रांची में आयोजित डीलिस्टिंग महारैली पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि जनजाति सुरक्षा मंच आदिवासियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों पर जहर घोल रहा है।
बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी समुदायों के बीच दीवार खड़ी करने की बजाय जनजाति सुरक्षा मंच को जनजातीय समुदाय के हित को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासियों के हबीच सरना या ईसाई धर्म के आधार पर मतभेद नहीं है। हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत है।
उन्होंने कहा कि गांव-देहात से लेकर शहर तक झारखंड की मौलिक संस्कृति से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बंधु तिर्की ने कहा कि डीलिस्टिंग महारैली में शामिल हुए पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को बताना चाहिए कि उन्होंने जनजातीय समाज के लिए क्या किया है।