महिला पुलिस से शादी करने से इनकार कर बुरे फंसे डॉक्टर, गिरफ्तार

biharnews2.jpg

 रांची : बिहार के बेगूसराय में सरकारी डॉक्टर को शादी से मुकरने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बेगूसराय के बाबूबरही के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में कार्यरत एक चिकित्स्क पर आरोप है कि उसने महिला पुलिस पदाधिकारी से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार की बात महिला पुलिस पदाधिकारी को नागवार गुजरी। उसने महिला थाना में चिकित्सक निखिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी डॉ. निखिल को हिरासत में ले लिया।

रीति रिवाजों के अनुसार हुआ था छेका 

पीड़िता पुलिस पदाधिकारी ने महिला थाना प्रभारी को बताया कि उसकी शादी बाबूबरही सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. निखिल से तय हुई थी। शादी नवंबर 2022 में तय हुई थी। 9 मार्च 2023 की तारीख रखी गई थी। पीड़िता के बयान के मुताबिक दोनों परिवारों की सहमति से शादी तय हुई थी। रस्मो रिवाज के साथ छेंका भी हुआ था, जिसमें लड़की वालों की ओर से लड़के वालों को 1 लाख रुपये शगुन भी दिये थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form