जिले में 26 बालू घाट, 3 हैं निबंधित, लेकिन सभी घाटों से जारी है बालू उठाव : ओम प्रकाश

 


आदित्यपुर : खरकई नदी में बालू लूट से पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो गया है. इससे संबंधित पत्र जन कल्याण मोर्चा ने खनन विभाग और राज्य सरकार के संबंधित मंत्री को लिखा है. मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने पत्र में कहा है कि खरकई नदी से चोरी छिपे हो रहे बालू खनन से खरकई नदी में बालू नदारद हो गए हैं, जो पर्यावरणीय संकट पैदा कर रहा है. उन्होंने झारखंड सरकार के खनन विभाग से मांग की है कि खरकई नदी से बालू उठाव पर स्थायी रुप से रोक लगाई जाए, ताकि नदियों की सौंदर्यता बनी रहे और पर्यावरणीय संकट दूर हो सके. सरायकेला खरसावां जिले में कुल 26 बालू घाट हैं. इनमें 3 बालू घाट को सरकार ने विधिवत निबंधित किया है. लेकिन मौजूदा समय में सभी घाटों से बालू उठाव चोरी छिपे जारी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form