जमशेदपुर : शहर के श्याम प्रेमी सांवरिया के संग करेगें नव वर्ष 2024 का स्वागत



जमशेदपुर : शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमी 31 दिसम्बर को पुराने साल 2023 की विदाई और नये साल 2024 का स्वागत बाबा श्याम के भजनों के साथ करेंगें. उस दिन वे न डिस्को जायेंगे और न ही होटल. ये श्याम प्रेमी साकची श्री अग्रसेन भवन में बाबा के चरणों मे हाजिरी लगाएंगे. इस कार्यक्रम के आयोजक श्याम प्रेमी हैं. कार्यक्रम का नाम ‘नव वर्ष सांवरिया के संग‘ हैं. रविवार (31 दिसंबर) की रात 8.15 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित भजनों का शुभारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा से रात एक बजे तक चलेगा. इस अवसर पर स्थानीय भजन गायक अनुभव अग्रवाल, महावीर खण्डेलवाल, कविता अग्रवाल एवं चंचल काशवी बाबा श्याम के भजनों पर भक्तों को झुमायेंगें.

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने और तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को गोलमुरी में श्याम प्रेमियों की एक बैठक हुई. बैठक में रतन अग्रवाल, राजेश चौैधरी, श्याम अग्रवाल, पंकज छावछरिया, विक्की अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शैलश अग्रवाल, राजेश मावंडिया, चंदन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनिल शर्मा, प्रमोद अग्रवाल समेत कई श्याम प्रेमी उपस्थित थे. आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से मिलकर नववर्ष का स्वागत करने का अनुरोध किया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form