PM मोदी के यूट्यूब चैनल को 2 करोड़ लोगों ने सब्सक्राइव किया, इस नंबर तक पहुंचने वाले एकमात्र नेता


IMS0011.jpg

नई दिल्ली : पीएम मोदी के YouTube चैनल को 2 करोड़ लोगों ने सब्सक्राइव किया है। इस नंबर तक पहुंचने वाले वे विश्व के एकमात्र नेता बन गये हैं। लोकप्रियता के मापदंडों पर वे पहले भी कई कीर्तिमान बना चुके हैं। हाल में किये गये एक ग्लोबल सर्वे में उनको दुनिया का सबसे अधिक लोकप्रिय लीडर बताया गया है। ये सर्वे दुनिया की मानी हुई संस्था मॉर्निंग कंसल्ट ने किया है। संस्था ने पीएम नरेंद्र मोदी को 73 फीसद की स्वीकार्यता रेटिंग के साथ विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताया है। 

पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के समय से ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं। सेल्फी लेने का उनका खास शौक रहा है। सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफार्म पर उनके फॉलोअर्स लाखों की संख्या में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 83 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर पीएम मोदी को 48 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं, ट्वीटर यानी X पर मोदी के चाहने वालों की संख्या लगभग 94 मिलियन है। हर दिन ये संख्या बढ़ रही है। 

पीएम मोदी का यूट्यूब चैनल आम नागरिक और मीडिया के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है। उनके चैनल पर लाइव प्रोग्राम को देखा जा सकता है। पीएम मोदी दुनिया में कहीं भी जाते हैं, वहां से उनके संबोधन को सीधे यूट्यूब पर प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा कई बार खास अवसर के वीजियोज इस चैनल पर अपलोड किये जाते हैं। इसके लिए एक तकनीकी टीम अलग से सक्रिय रहती है।      

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form