चक्रधरपुर के पदमपुर गांव में अज्ञात महिला की मिली लाश. रेप के बाद हत्या की आशंका

मपोकोी.jpg

  • किसी ने कहा दुष्कर्म करके मारा गया, कोई कह रहा बदला है; फिर भी लाश की पहचान नहीं 

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर गांव में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। महिला के शव को देखकर लगा रहा है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और बाद में उसकी हत्या कर दी गई है। महिला का शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई है। चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव पदमपुर गांव के ऊपर टोला के खेत में मिला है। 

महिला को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब  45 साल होगी। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास गांव के सैकड़ो ग्रामीण शव की पहचान करने के लिए पहुंचे, लेकिन कोई भी महिला को नहीं पहचान सका। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी। सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के पुलिस घटना स्थल पहुंचकर महिला की शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद महिला की पहचान करने और आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई होगी लोगों का कहना है कि किसी ने बहला फुसला पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया होगा। उसके बाद महिला ने आरोपियों की पहचान कर ली होगी इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। तो वहीं कोई कह रहा है कि बदले की भावना से हत्या की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form