
बोकारो : उग्रवाद प्रभावित झुमरा पहाड़ के निकट एक सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की पहचान रमाबाबू राय (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रहावन कैंप में तैनात थे। मूलरूप से वह रामगढ़ जिले के पतरातू के चोरधरा के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि 26वीं बटालियन के जवान रमाबाबू राय ने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारी है। रहावन ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। रामबाबू राय ने जैसे ही अपनी राइफल से गोली खुद को गोली मारी वैसे ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ओपी प्रभारी ने रहावन कैंप पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल यह स्पष्टन हीं है कि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच से यही पता चला है कि पारिवारिक कारणों से जवान तनाव में थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस के अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा कि असल कारण क्या है।