शाम तक लौट आऊंगा' कह निकला घर का इकलौता बेटा, फिर ट्रैक पर इस हाल में मिली लाश

ूहेपोी.jpg

साहिबगंज : राजमहल थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय तुषार मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तुषार तीनपहाड़ के निचला टोला में रहता था। बताया जा रहा है कि तुषार सोमवार को अपने नानी के घर राजमहल (Rajmahal) घूमने गया था। मां को कहकर गया था कि वह शाम तक लौट आएगा। नानी घर और तुषार के घर के बीच की दूरी 15 किलोमीटर के आसपास है। काफी रात तक वह नहीं लौटा घरवालों को चिंता होने लगी, घरवालों ने उसे फोन लगाया लेकिन फोन ऑफ था। नानी के घरवालों को भी नहीं पता था कि तुषार आखिर कहां है। ऐसे में उसके परिजन लगातार उसके बारे में पता करने की करने लगे। 


इस बीच मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने रेलवे की पटरी के किनारे एक युवक का शव देखा। सूचना पुलिस को दी। देखने से ऐसा लग रहा था जैसे युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के बगल में फेंक दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं तुषार के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई। 


तुषार की मौत की खबर सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। मां की चित्कार सुनकर हर किसी का कलेजा फट जा रहा है। घर के अन्य सदस्यों का भी रो रोकर बुरा हाल है। तुषार मंडल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रंजीत पंडाल बनाने का काम करते थे, तुषार भी उनके काम की देखरेख किया करता था। थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form