गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड मामला : धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक निलंबित

dhanbad_jail.jpg

रांची : गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक पर गृह विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। अधीक्षक मेनसन बरवा को विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मेनसन बरवा का मुख्यालय कारा निरीक्षणालय, रांची होगा। 

जानकारी हो कि 3 दिसंबर को धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गृह विभाग के निर्देश पर इस मामले की जांच झारखंड के जेल आईजी उमाशंकर सिंह और सीआईडी आइजी असीम विक्रांत मिंज ने की थी। इस बाद दोनों अधिकारियों ने संयुक्त जांच कर रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी थी। इसके बाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form