प्यार का खौफनाक अंत! शादी की जिद करने पर पत्थर से कूचकर हत्या



चतरा: चतरा जिला पुलिस ने लावालौंग कुकुरमरवा जंगल में हुए महिला हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है। मृतका की पहचान पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के खामडीह निवासी चिंता देवी के रूप में हुई है।


उसकी हत्या हत्यारे ने पत्थर से कूच कर बेरहमी से कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ही दारुडीह निवासी युवक नीरज कुमार मेहता को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सने पत्थर को भी बरामद कर लिया है। इस ब्लाइंड हत्याकांड की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पर्दाफाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने हमारे नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया था।

टीम ने लगातार अनुसंधान करते हुए महिला का मोबाइल फोन बरामद किया। उसके बाद मोबाइल फोन ने महिला हत्याकांड के सारे राज खोल दिए। महिला तीन बच्चों की मां थी और उसका प्रेम-प्रसंग दो साल से युवक के साथ चल रहा था। महिला ने उसे महिला समूह से उठाकर साठ हजार रुपये भी दिए थे।

महिला युवक से लगातार पैसे मांग रही थी और शादी का दबाव भी बना रही थी, जिससे तंग आकर आरोपित उसे कुकुरमरवा जंगल लाया और पत्थर से कुचकर उसकी हत्या कर दी ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

एसआईटी टीम में अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा लावालौंग थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एसआई रामाशीष शुक्ला सहित सहित आईआरबी और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form