24 घंटे में 60.80 एमएम बारिश, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान “मिचौंग” का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार से ही बूंदाबांदी शुरु है. लगातार हो रही बूंदाबांदी से जन-जीवन अस्त-वयस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के जिलों में सबसे ज्यादा जमशेदपुर में ही बारिश हुई है. जमशेदपुर में पिछले 24 घंटों में 60.80 एमएम बारिश हुई जबकि चाईबासा में 38 एमएम बारिश रिकार्ड की गई. लगातार हो रही बारिश से तापमान पर भी खासा असर पड़ा है.


बारिश से जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 1.60 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पूरे राज्य में बारिश होगी वहीं 8 दिसंबर शुक्रवार को कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form