'बिहारियों का DNA है खराब' तेलंगाना सीएम के इस बयान पर बरसे प्रशांत किशोर

PRASHANT_(2)3.jpeg

दरभंगा : 'बिहारियों का DNA है खराब', ये बयान देकर रेवंत रेड्डी तेलंगाना का सीएम बनते ही विवादों में घिर गये हैं। इस बयान पर जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। किशोर ने कहा है कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का 'बिहारियों का DNA है खराब' वाला बयान चकित करने वाला है। कहा, बिहारियों की बुद्धिमत्ता के लिए रेवंत रेड्डी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। इसी के साथ उन्होंने बिहार सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। कहा है कि अगर हम लोग अपने बच्चों को यहीं पढ़ा पाते, यहीं रोजगार दे पाते, तो कोई रेवंत रेड्डी ये बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता। कहा, बिहार के ज्यादातर लोग यहां रोजगार नहीं मिलने के कारण दूसरे राज्यों में पलायन कर जाते है। रेड्डी का ये बयान इसी कारण आया है। 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये सब तब तक नहीं रुकेगा, जब तक बिहार में व्यवस्था को सुधारा नहीं जायेगा। आप रेवंत रेड्डी को मना कीजिएगा। लेकिन कोई तमिलनाडु में कह देगा, कोई पंजाब में यही बात कह देगा। मीडिया में तो जब बड़े नेता कहते हैं, तब ये बात आती है। लेकिन आप जमीनी सच्चाई को भी देखिये। अपनी कमियों औऱ कमजोरियों को भी देखिये। फिर सोचिये कि इस हालत के लिए कौन जिम्मेदार है। कहा कि रेलवे स्टेशन पर जाएंगे तो वहां भी आपको गाली सुनने को मिलती है। सबसे दिक्कत और दुख की बात ये है कि इतनी गाली सुनने के बाद भी, बेइज्जत होने के बाद भी बिहार की सरकार नहीं चेत रही है। 

दरभंगा के हयाघाट प्रखंड में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आपकी और हमारी ये दुर्दशा है कि हमारे बच्चों को मजबूरी में रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है। धक्का खाना पड़ता है। जहां आप जाएंगे तो वहां के लोग आपकी इज्जत नहीं करेंगे। उन्होंने क्या कहा या कल किसी डीएमके के सांसद ने क्या कहा, इससे बहुत फर्क नहीं पडता है। आप गरीब हैं, तो समाज तो आपको धनी नहीं बताएगा। अगर आप अनपढ़ हैं, तो आपको कोई विद्वान नहीं कहेगा। हमारे आपके भाई-बंधु या बच्चे वहां जाकर मजदूरी कर रहे हैं, तो वहां के लोग तो हम पर हंसेगे ही। फिर भी रेवंती ने जो बयान दिया है, उसकी पूरी तरह से निंदा करनी चाहिए। लेकिन साथ ही हमें अपना भी अवलोकन करना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form