हजारीबाग में अंगीठी ने ली 4 लोगों की जान, 3 की स्थिति गंभीर

हजारीबाग में अंगीठी ने ली 4 लोगों की जान, 3 की स्थिति गंभीर

हजारीबाग: हजारीबाग के रसूलीगंज में दम घुटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह मामला जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र का है जहां बुधवार की रात एक कमरे में सो रहे 7 मजदूरों में से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है. जबकि तीन अन्य की हालत काफी गंभीर है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

बताया जा रहा है कि 7 मजदूर किराए के मकान में एक साथ रह रहे थे. वहीं बुधवार की रात ठंड से बचने के लिए मजदूरों ने कमरे में चूल्हे पर कोयले की अंगीठी जलाया था. सभी आग ताप रहे थे इसके बाद वे सभी सो गए. इस बीच चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है. लोगों के मुताबिक कमरे का दरवाजा भी बंद था. जिसके कारण लोगों की दम घुटने से मौत हुई.  

बिहार के बक्सर जिला के रहने वाले थे सभी

वहीं जिन तीन मजदूरों की हालत गंभीर है उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बताया यह भी जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे. बता दें, बीते 21 दिसंबर 2021 को हजारीबाग जिले के पेलावल-रोमी में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. इन लोगों ने भी अपने कमरे में अंगीठी और रूम हीटर जलाया था और वे सो सोए गए थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form