बहन को फोन पर कहा- 5 मिनट में पहुंच रहा..एक घंटे बाद सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव



रांची: देश के अलग-अलग हिस्सों से लूटकांड जैसे मामले हमें अक्सर सुनने को मिलती है. अब एक ऐसी ही एक खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी बहन को फोन करके कहा कि 'मैं पांच मिनट में घर पहुंच रहा हूं' लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उसका शव सड़क पर पड़ा मिला. वहीं सड़क पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें, यह पूरी घटना जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा और पीरनगर के बीच स्थित चमरडीहा के पास की है.    

 

इधर, बेगूसराय की सड़क पर युवक की लाश मिलने पर परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है. इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान पीरनगर के रहने  वाले अनमोल कुमार के रूप में की है. वहीं मामले में मृतक के चाचा ने बताया कि अनमोल बजाज फाइनेंस के पर्सनल डिपार्टमेंट में फील्ड ऑफिसर था. वह प्रत्येक दिन अपनी बाइक से ही घर लौटा करता था. उसने ट्रैक्टर की किस्त दने के लिए और घर के कई अन्य कामों को लेकर बैंक से लाखों रूपए भी निकाले थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form