स्टेशन से बच्ची अपहरण मामले में महिला समेत पांच गिरफ्तार, जल्द होगा खुलासा



जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के पैदल मार्ग में सोए दंपती की नौ माह की बच्ची के अपहरण मामले में रेल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में महिला भी शामिल है. रेल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि स्टेशन फुटपाथ पर पैदल मार्ग में बेबी सिंह व विक्की सिंह अपनी बच्ची के साथ सोए थे. इसी दौरान नौ माह की बच्ची रिया सिंह को 14 दिसंबर की रात में कुछ लोग कार से ले कर भाग गए थे. हालांकि बच्ची को रेल पुलिस की टीम ने घटना के पांचवे दिन गम्हरिया के निर्मल पथ में रहने वाली एक महिला के पास से बरामद कर लिया था.

महिला ने पूछताछ में बताया था कि किसी अनजान महिला ने बच्ची को कुछ देर रखने की बात कह कर उसे दिया था. लेकिन वह वापस नहीं आई. रेल पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कार एवं आरोपियों की पहचान कर ली थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटानगर रेल थाना प्रभारी गुलाम रब्बनी खान के नेतृत्व में टीम ने गम्हरिया क्षेत्र से ही आरोपियों को पकड़ा है. रेल एसपी संभवत : आज प्रेसवार्ता कर बच्ची चोरी मामले का खुलासा कर सकते हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form