बड़ाजामदा से 73 वर्षीय वृद्ध महिला लापता, परिजन परेशान



चाईबासा:  नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के रहने वाले स्वर्गीय सूरज नाथ यादव की 73 वर्षीय पत्नी आशा देवी बड़ाजामदा से लापता हो गई है. 73 वर्षीय वृद्ध आशा देवी अपने दो बेटे रविंदर यादव उर्फ चौथू एवं वीरेंद्र यादव के साथ रहती थी. इस संबंध में रविंदर यादव ने बताया कि उसकी माता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. रविवार शाम को वह अपने घर से बड़ाजामदा बाजार गई थी.

उसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौटी. काफी रात हो जाने के बाद भी जब उसकी मां घर नहीं पहुंची तो दोनों बेटों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसकी मां का कहीं पता नहीं चल पाया. अपने रिश्तेदारों के यहां भी काफी खोजबीन की, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल पाया. अंत में घर लौट आया. मंगलवार को अपनी माता की गुमशुदगी की शिकायत बड़ाजामदा थाना में करने की बात कही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form