जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत शक्ति होटल के पीछे से पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों के पास से 28,600 रुपए, एक स्कूटी, एक बाइक, चार मोबाइल फोन और जुआ खेलने वाली सामग्रियां बरामद हुई है.
गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी नया लाइन का रहने वाला पवन कुमार चौधरी, बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी का दीपक कुमार शर्मा, सोनारी खुटाडीह का अभिषेक प्रसाद और मोहम्मद शमीम शामिल है. पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शक्ति होटल के पीछे करीब 10-15 लोग इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं. इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम गठित कर छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में करीब 10-15 लोग जुआ खेलते दिखे. उसमें से पुलिस बल के सहयोग से चार लोगों को पकड़ा गया एवं शेष भागने में सफल रहे.
