Jamshedpur: आईफोन बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार




जमशेदपुर :  दुकानदारों को आईफोन बेचने के बहाने लाखों का चूना लगाने वाले एक नटवरलाल को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी 30 वर्षीय मनोज चौरसिया राजस्थान के जयपुर स्थित करणी विहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को गोवा के पंजी थाना अंतर्गत एक होटल से गिरफ्तार किया. मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस मामले में बिष्टुपुर निवासी और साकची स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के रमन मीत सिंह जॉली उर्फ विशाल सिंह ने जनवरी माह में ही एक मामला दर्ज कराया था.

अपनी शिकायत में रमन मीत सिंह ने बताया था कि मनोज चौरसिया ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को छह आईफोन देने के नाम पर 8,71,612 रुपए ले लिए परंतु आईफोन नहीं दिया. इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई बार अभियुक्त के घर जयपुर में जाकर छापामारी की लेकिन वह नहीं मिला. वह पुलिस के डर से बार-बार ठिकाना बदल रहा था. आखिरकार पुलिस ने 16 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form