हृदीप पी.जनार्धन होंगे धनबाद के नए SSP, कई IPS अधिकारीयों का हुआ तबादला



रांची: झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है धनबाद SSP समेत पाकुड़, साहिबगंज और हजारीबाग को नए SP मिले है.गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी कर 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की जानकारी दी है. इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनको अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

 

धनबाद के नए SSP  हृदीप पी.जनार्धन को बनाया गया है.  हृदीप पी. जनार्धन 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है. वहीं धनबाद के SSP संजीव कुमार दुमका डीआईजी बनाए गए है. पाकुड़ के नए एसपी प्रभात कुमार बनाए गये है. जो 2014 के मैच के आईपीएस अधिकारी है. रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है. वहीं हजारीबाग को अरविंद कुमार सिंह के रूप में नया SP मिला है. अरविंद कुमार सिंह झारखंड सशस्त्र पुलिस देवघर के पद पर पदस्थापित थे.CID के डीजी अनुराग गुप्ता को अपने कार्य के अतिरिक्त ACB के डीजी की जिम्मेवारी सौंपी गई है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form