हजारीबाग: मासूम को अगवा कर 2.95 लाख में बेचा, कोडरमा से सकुशल बरामद

koderma_bacha.jpg

हजारीबाग : हजारीबाग के लोहसिंघना थाना पुलिस ने ओकनी साई मंदिर के पास से गायब बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे का नाम पप्लु कुमार है। उम्र चार साल है। बच्चे को पुलिस ने कोडरमा से बरामद किया है। दरअसल, बच्चे को अगवा कर अपराधियों ने उसे किसी दंपति को 2.95 लाख रुपए में बेच दिया था। इसी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को आधा दर्जन मोबाइल फोन और बच्चा चुराने के दौरान इस्तेमाल किया गया चादर बरामद मिला है। बता दें कि बच्चा 18 दिसंबर से लापता था। 

एसपी मनोज रतन चोथे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र में ओकनी साई मंदिर के पास से एक बच्चा गुम हो गया है।  इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला करीना देवी का पहचान हुए। छापेमारी कर पुलिस ने करीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। करीना ने अपने बयान में बताया कि उसने ज्योति रानी, कन्हैया कुमार पासवन, नुतन देवी के साथ मिलकर बच्चे को चुराया। इसके बाद उसे कोडरमा में गीता देवी और उसके पति रोहित रविदास क पास 2.95 लाख में बेच दिया।

 पुलिस पूछताछ में करीना ने कहा कि उसके साथ चोरी में शामिल ज्योती रानी और कन्हैया कुमार पासवन छत्तीसगढ़ गये हैं। रांची रेलवे स्टेशन आने वाले हैं। सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन के आस पास होटलो में छापामारी कर पुलिस ने मिरा होटल से ज्योती रानी एंव कन्हैया कुमार पासवान को धर दबोचा। यहां इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसके बाद उन दोनों ने बताया कि हमने वो बच्चा कोडरमा के गीता देवी पति रोहित रविदास के पास 2.95 लाख रुपये में बेचा है। इस बयान के आधार पर कोडरमा के तिलैया इंद्रपुरी मोहल्ले में छापेमारी कर बच्चे को बरामद कर लिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form