दरोगा संध्या टोपनो का 'कातिल' गिरफ्तार, तस्करी से रोकने पर वैन से कुचला था

sandhya.jpg

रांची : कांटाटोली पुलिस ने सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राजू कुरैशी को कांटाटोली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2022 को तुपुदाना ओपी में पोस्टेड दारोगा संध्या टोपनो हुलहूंडू के पास वाहन चेकिंग के दौरान पशुओं से लदे पिकअप वैन ने कुचल लिया था। गाड़ी राजू कुरैशी चला रहा था। जांच में पुलिस ने उसे दोषी पाया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तार का वारंट कोर्ट से लिया था। 

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2022 को तुपुदाना ओपी में पोस्टेड दारोगा संध्या टोपनो हुलहूंडू के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान पशुओं से लदे पिकअप वैन लेकर जा रहे चालक को जब संध्या ने रुकने को कहा, तो वह धक्का मारते हुए भागने लगा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिकअप वैन राजू कुरैशी चला रहा था। जांच के दौरान हटिया डीएसपी की सुपरविजन रिपोर्ट और सिटी एसपी की रिपोर्ट में भी उसे दोषी पाया गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राजू कुरैशी की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था। उस समय से आरोपी राजू फरार चल रहा था। इसके बाद तुपुदाना पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form