विनेश फोगाट ने लौटाया खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड

vinesh.jpg

नई दिल्ली  : महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार देर शाम खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया। दरअसल विनेश अपना अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर के ओर जा रही थी। लेकिन दिल्ली पुलिस के द्वारा उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद विनेश ने अपने अवॉर्ड को कर्तव्य पथ पर ही जमीन पर रख दिया और हाथ जोड़कर लौट गईं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अवॉर्ड को कर्तव्य पथ से उठा लिया।


जब तक इंसाफ नहीं मिलता, ये लड़ाई जारी रहेगी- विनेश
विनेश ने बीते 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री के नाम 2 पन्ने की एक चिट्ठी लिखी थी। जिसमें महिला पहलवानों को इंसाफ न मिलने की बात कही थी। अवॉर्ड लौटाने पर विनेश ने कहा- ''मैं इंसाफ के लिए यहां पहुंची हूं। जब तक इंसाफ नहीं मिलता, ये लड़ाई जारी रहेगी।'' इस पूरे वाक्य का विडियो पहलवान बजरंग पुनिया ने शेयर करते हुए लिखा- "यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।''

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form