आजसू छात्र संघ ने केयू शाखा कार्यालय में की तालाबंदी



जमशेदपुर : आजसू छात्र संघ ने गुरुवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी शाखा कार्यालय में तालाबंदी की. इसलिए दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने बताया कि कई दिनों से यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों का पंजीयन तिथि बढ़ाने का मांग की थी. संघ की ओर से इस सम्बन्धमें वर्कर्स कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, को ऑपरेटिव कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज के माध्यम से कोल्हान यूनिवर्सिटी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया था. लेकिन विश्वविद्यालय ने इस पर कोई संज्ञान नही लिया. अतः संघ यह बताना चाहता है कि हर कॉलेज में दर्जन भर छात्र पंजीयन का शुल्क देने के बाद भी पंजीयन से वंचित रह गए हैं.

हेमंत ने बताया कि नामांकन से पूर्व ही पंजीयन का शुल्क और कागजात ऑनलाइन जमा ले लिए गए थे. विश्वविद्यालय की ओर से यह तर्क दिया गया था कि एडमिशन के बाद छात्र कॉलेज नहीं आते हैं, इसीलिए पंजीयन पहले ही करवा लिया जा रहा है, ताकि किसी भी छात्र का पंजीयन छूटे नहीं. इस दौरान साहेब बगती, राजेश महतो, कुंदन यादव, तानिया सिंह, गुलशन आरा, गोपाल नायक, निशा परवीन, रिया शर्मा, चंचल कुमारी, माली कुमारी, नंदनी कुमारी, रूपा कुमारी, अनिता कुमारी, आशुतोष कुमार, हरप्रीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form