भाकपा माओवादी का भारत बंद, हमसफर एक्सप्रेस को घाटशिला स्टेशन पर रोका गया, यात्रियों का हंगामा



घाटशिला :  झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. इसको लेकर एहतियातन संतरागाछी से पुणे जा रही हमसफर ट्रेन को घाटशिला रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. ट्रेन गुरुवार रात करीब 1 बजे से खड़ी रही. शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे इसे घाटशिला स्टेशन से रवाना किया गया. आठ घंटे तक ट्रेन के खड़े रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं रेल प्रशासन द्वारा भी यात्रियों को पूरी जानकारी नहीं दिये जाने पर वो आक्रोशित हो गये थे.

जानकारी के अनुसार. भाकपा माओवादी ने गुरुवार रात करीब 11 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया. कारो नदी के समीप पोल संख्या 356/29ए और 31ए के बीच थर्ड लाइन में रेल पटरी उड़ने के कारण हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन पूरी ठप हो गया है. एहतियात के तौर पर हमसफर ट्रेन को घाटशिला स्टेशन पर ही रोक दिया गया. वहीं शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन को महादेवशाल स्टेशन में रोका गया. बाद में इस ट्रेन को गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form