अवैध कारोबार के खिलाफ भाजमो का धरना 14 को

धरना को लेकर बैठक करते कार्यकर्ता

जमशेदपुर : बर्मामाइंस सहित अन्य रिहायशी इलाकों में खुलेआम संचालित हो रहे अवैध स्क्रैप टाल, तेल कटिंग सहित अन्य गोरखधंधों के विरोध में भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा जिला पुलिस मुख्यालय के समक्ष 14 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन करेगी. युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम में भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला कमेटी, महिला मोर्चा, एसटी एवं एससी मोर्चा भी पूर्ण रूप से सक्रिय भूमिका में रहेगी. इस कार्यक्रम के संबंध में शुक्रवार को भाजमो युवा मोर्चा की एक बैठक जिलाध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित कार्यालय में हुई. इसमें धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विचार-मंथन किया गया.


बैठक में तय हुआ कि भाजमो युवा मोर्चा आगामी एक सप्ताह के भीतर जिला के सभी मंडलों में बैठक कर योजना बनाएगी. इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे अवैध कारोबार को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाएगा और आगामी 14 दिसंबर को विराट धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जिला पुलिस के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाएगा. साथ ही सभी अवैध कारोबार की सूची एसएसपी को सौंपी जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से काशीनाथ प्रधान, अनन्त ठाकुर, सुमित कुमार, काकुली मुखर्जी, दुर्गा राव, रवि कुमार, अजय कुमार, मनजोत सिंह, गोल्डन पांडेय, नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form