डुमरिया : पलाशबनी – बुरुडीह सड़क निर्माण की मुख्यमंत्री से मांग

डुमरिया: डुमरिया प्रखंड के पलासबनी पुतकर चौक से बुरुडीह होते हुए राजाबासा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है. मुख्यमंत्री को सौंपे गये मांगपत्र में कहा गया है कि सांसद, विधायक, पूर्व मुख्य सचिव समेत सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस सड़क के निर्माण की मांग की गई है.

सड़क का निर्माण नहीं कराये जाने से ग्रामीण निराश और आक्रोशित हैं. विगत कई वर्षों से से जर्जर हालत में है. बारिश होने पर सड़क कीचड़ से भर जाता है. जिसके कारण इस सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है. ग्रामीण सुराई मार्डी, कारान मार्डी, बाबुराम हांसदा, कुनूराम सोरेन, नारसिह मार्डी, माझिया मार्डी, गोरा किस्कू और प्रमुख गंगामनी हांसदा ने सड़क निर्माण की मांग की है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form