जमशेदपुर: क्रिसमस पर शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में उत्साह के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. प्रभु यीशु का जन्मोत्सव सोमवार को बड़ा दिन के रूप में मनाया गया. उनके जन्म के साथ ही संसार में प्रेम फैलाने का संदेश दिया गया. शहर में हर तरफ जश्न का माहौल रहा. चर्चो में सुबह से प्रार्थना सभा व प्रवचन का दौर शुरू हो गया था. इसमें प्रभु यीशु के प्रेम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. क्रिसमस पर बड़ों से लेकर बच्चे तक पूरे उत्साह में थे. वैसे तो रविवार की रात में ही जन्मोत्सव मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन मुख्य प्रार्थना सोमवार की सुबह हुई.
Tags
Jamshedpur
