वेतन नहीं मिलने पर टाटा पवार के समक्ष ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन



जमशेदपुर : टाटा पावर के अंतर्गत कार्यरत अभिषेक कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठेका मजदूर तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल पर चले गए. अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को मजदूरों ने टाटा पवार गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. 

सूचना मिलने पर मजदूर नेता अंबुज कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और मजदूरों की मांगों को जायज बताया. सभी बकाया वेतन देने की मांग पर अड़े थे. इसकी जानकारी मिलने पर अभिषेक कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि बिट्टू कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और मजदूर नेता अंबुज कुमार ठाकुर से वार्ता की. 

जिसमें यह तय हुआ की 15 दिसंबर तक सभी मजदूरों के अकाउंट में वेतन भेज दिया जाएगा. इस पर सहमति बनने के बाद सभी मजदूर काम पर वापस लौट गए. मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश एटक के सचिव अंबुज कुमार ठाकुर, टाटा पावर मजदूरों के नेता निगम आनंदपाल, जिला आईटीसी के नेता सतेंद्र सिंह, जिला एटक के पदाधिकारी ज्वाला प्रसाद के साथ सैकड़ों मजदूर गेट में उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form