जमशेदपुर में अपराधी बेख़ौफ़ : पारडीह काली मंदिर के युवक पर फायरिंग, हाथ को छू कर निकली गोली

जमशेदपुर : सटे चांडिल थाना अंतर्गत पारडीह काली मंदिर के पास बाइक से आए अपराधियों ने जाकिरनगर निवासी सैफ अली पर फायरिंग कर दी. गोली सैफ के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई. 

घटना के बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार असफ अपनी बाइक से पारडीह काली मंदिर की ओर गया था. 

वह एनएच 33 के किनारे खड़ा था तभी बाइक से दो युवक आए और उसपर फायरिंग कर दी. पहली गोली उसे नही लगी जिसके बाद हमलावरों ने दूसरी फायरिंग कर दी जो उसके हाथ को छूते हुए निकल गई. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form