भोजपुरी को आठवीं अनुसूचि में शामिल कराने के लिए एकजुट हों : सरयू राय



जमशेदपुर: अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का 27वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में आरंभ हुआ. अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने की. 

उन्होंने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूचि में शामिल कराना हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हमें एकजुट होकर थोड़ा और जोर लगाना होगा. इस क्रम में विधायक श्री राय ने मॉरिशस, सूरीनाम में भोजपुरी की महत्ता व विशिष्टता की भी चर्चा की. अधिवेशन में मॉरिशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी सरिता बुधु समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इससे पूर्व सुबह सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक हुई. उसके बाद पुस्तक प्रदर्शनी का अतिथियों समेत उपस्थित लोगों ने अवलोकन किया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form