जमशेदपुर : मन भी अर्पण, तन भी अर्पण, हे मातृभूमि तेरे खातिर मेरा सारा जीवन है अर्पण. उक्त बात क्रीड़ा भारती एवं कोशिश एक मुस्कान लाने की सामाजिक संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कही. वे शनिवार को गोलमुरी शहीद स्थल पर आयोजित विजय दिवस के कार्यक्रम में बोल रहे थे. कार्यक्रम का शुभारंभ 1971 के युद्धवीरों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ.
जहां वीर शहीद अमर रहे एवं भारत माता की जय के नारों के साथ वातावरण गुंजायमान रहा. इसके बाद संगठन के सदस्यों द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया. मौके पर अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री राजीव कुमार एवं संगठन के मार्गदर्शक जसवीर सिंह उपस्थित थे.
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने युद्ध वीरों को सम्मानित कर कहा कि सैनिक सम्मान संगठन की प्रणिता रही है. कार्यक्रम में 1971 के युद्ध वीरों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. युद्ध वीरों ने दुनिया के नक्शे पर वीरों के शौर्य की गाथा से उदीयमान होने वाले बांग्लादेश की लड़ाई की ऐतिहासिक विजय की गाथा मौके पर मौजूद सभी पूर्व सैनिकों एवं नागरिक परिवेश को बताया.
