Jamshedpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को मिला बैटन लाइट



जमशेदपुर:  शहर में पीसीआर और टाइगर मोबाइल के जवानों को रात्रि गश्ती में परेशानी ना हो इसके लिए उन्हें बैटन लाइट दी गई है. शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने जवानों के बीच बैटन लाइट का वितरण करते हुए उन्हें इसके इस्तेमाल की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने जवानों को मुस्तैदी से गश्त करते हुए खुद को ठंड से बचने की भी सलाह दी. 

रात्रि गश्त के दौरान बाइक में ट्रिपलिंग, रैश ड्राइविंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा. एसएसपी ने बताया कि कई जवान रात्रि सुरक्षा के लिए गश्त करते है ऐसे में उनके पास बैटन लाइट की काफी अवश्यकता थी. बैटन लाइट होने से दूर से सिग्नल देने में परेशानी नहीं होगी. चेकिंग के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. जवानों के बीच 260 बैटन लाइट का वितरण किया गया है. एसएसपी ने बैटन लाइट के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form