करनडीह में प्रधानाध्यापिका को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई



जमशेदपुर :  जमशेदपुर के मध्य विद्यालय करनडीह में प्रधानाध्यापिका रूफिना मिंज को सेवानिवृत्त होने पर समारोहपूर्वक विदाई दी गई. इसमें विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व विदाई गीत प्रस्तुत किये. इस कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार राय ने किया. समारोह की अध्यक्षता मध्य विद्यालय करनडीह के सहायक शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने की. समारोह में संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने कहा सेवानिवृत्ति सरकारी परंपरा है. एक न एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना है, लेकिन बच्चों की शिक्षा में योगदान को, आजीवन बच्चे याद रखेंगे.

इस अवसर पर संकुल के विभिन्न विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका शिव हांसदा, अर्चना श्रीवास्तव, दिव्या जगरानी लकड़ा, राकेश कुमार ओझा, संजय कुमार ,नैंसी सोए, बृजेश कुमार राय ,एम बसंती, मुकेश कुमार कश्यप, रीता बानरा, नवीन सोरेन, मालती हेंब्रम, मीनाक्षी मुर्मू, मनोज कुमार सिंह, शोभा कुजूर, ममता मंजूषा हीरो, बृज कुमारी, अंजलि गगराई ,समीर टोपनो, लुसी जयंती तिर्की, अलका भैगरा, सुजाता, प्रताप सोरेन, लवली कुमारी, राखी महाली मोचीराम, निवास चंद्र पांडेय समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form