जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा की पुलिस ने सात लोगों को ब्राउन सुगर की बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उनके पास से पुलिस 45 पुड़िया ब्राउन सुगर जब्त किया गया है. उनके पास से लाल रंग का पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा कालिंदी क्लब के पीछे ब्राउन सुगर की बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने छापामारी की और कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया.
इस मामले में गिरफ्तार लोगों में भालुबासा निवासी सुजीत मुखी, भुइयांडीह निवासी संगम कालिंदी, बल्ले कांप्लेक्स भुइयांडीह निवासी गणेश कौलेथ, सीतारामडेरा निवासी प्रभात महंती उर्फ अमन, कालिंदी क्लब के पीछे निवासी बिपिन बाग, न्यू सीतारामडेरा निवासी राकेश कोहली और कालिंदी बस्ती निवासी आकाश महतो उर्फ सन्नी शामिल है. इसमें से राकेश कोहली और सुजीत मुखी कई बार इस तरह के अवैध कारोबार में जेल जा चुका है.
