टाटा स्टील करेगी तार कंपनी का अधिग्रहण, 25 दिसंबर को बुलायी गयी अहम बैठक



जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर स्थित इंडियन स्टील वायर प्रोडक्ट लिमिटेड (तार कंपनी) का अधिग्रहण किया जायेगा. अभी यह कंपनी टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी है. इसके बाद टाटा स्टील की यह कंपनी हो जायेगी. वर्तमान में टाटा स्टील द्वारा इस कंपनी का 262290 शेयर का टेकओवर करीब 112 करोड़ रुपये में कर चुकी है. इसके अधिग्रहण को लेकर एनसीएलटी द्वारा एक बैठक इक्वीटी शेयरधारकों की 25 जनवरी को बुलायी है. इस बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुलायी गयी है. एनसीएलटी के आदेश के मुताबिक, 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक बुलायी गयी है. इसके लिए लोग ऑनलाइन जुड़ सकते है. इसके लिए अलग से लिंग दिया गया है, जिसके माध्यम से शेयरधारक इसके अधिग्रहण को लेकर वोटिंग कर सकते है. 


25 दिसंबर की बैठक के आधार पर इसके टाटा स्टील में समायोजन और अधिग्रहण को मंजूरी मिलेगी. दूसरी ओर, टाटा स्टील द्वारा तार कंपनी के किये गये अधिग्रहण के 20 साल पूरे हो गये है. वर्ष 2003 में टाटा स्टील द्वारा तार कंपनी का अधिग्रहण किया गया था. तार कंपनी की स्थापना 1920 को हुआ था. इसका संचालन रविइंदर सिंह द्वारा किया जा रहा था. बाद में विवादों के बाद यह प्लांट जमशेदपुर में बंद हो गया. तार कंपनी और जेमको का संचालन एक साथ ही होता था. बाद में टाटा स्टील ने करीब 350 एकड की जमीन का अधिग्रहण करते हुए इस प्लांट का भी अधिग्रहण कर लिया, जिसके बाद से लगातार यह प्लांट संचालित हो रहा है. इसमें करीब 800 घरों का टाउनशिप है जबकि अस्पताल और स्पोटर्स कांप्लेक्स भी इसमें है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form