RVS ACADEMY : एनुअल स्पोर्ट्स मीट में रोज हाउस ओवरऑल चैंपियन



जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आरवीएस एकेडमी स्कूल की ओर से 23वें वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीसी जयदीप तिग्गा ने की. उन्होंने प्रतिभागियों और दर्शकों को समान रूप से प्रेरित किया. स्कूल के अध्यक्ष बिंदा सिंह, सचिव भरत सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शक्ति सिंह, प्रिंसिपल वीशा मोहिंद्रा,  वाइस प्रिंसिपल अनिता तिवारी और शहर के कई सम्मानित नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे. बैलून उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. दिन का मुख्य आकर्षण रोज, वायलेट, सनफ्लावर और एस्टर हाउस द्वारा प्रस्तुत किया गया मनमोहक मार्च पास्ट था.

इस अवसर के मशाल वाहक वे एथलीट थे, जिन्होंने राज्य स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व किया है. इस खेल महोत्सव में जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर श्रेणियों के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम शामिल थे. स्प्रिंट से लेकर रिले तक, प्रत्येक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रदर्शित किया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिले के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग थे. उन्होंने विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. साथ ही उनकी हौंसला अफजाई की. स्कूल के चेयरमैन ने मीट के समापन की घोषणा की. कार्यक्रम का समापन विद्यालय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form