मानगो : छात्रावास में बिगड़ी छात्रा की तबीयत, इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो हिल व्यू कॉलोनी स्थित सिदो-कान्हो स्कूल के छात्रावास में रहने वाली 10वीं की छात्रा पूजा सोरेन की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई. घटना शनिवार देर शाम की है. इधर, रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. पूजा के पिता श्यामचंद्र सोरेन टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी है. उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा भी स्कूल में पढ़ता है. दोनों भाई बहन स्कूल के छात्रावास में ही रहते है. शनिवार सुबह ही वे दोनों से मिलकर लौटे थे.

देर शाम स्कूल से फोन आया कि पूजा की तबीयत खराब हो गई है. अस्पताल पहुंचे तो पता चला की उसकी मौत हो गई है. इधर मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि दोपहर को पूजा ने परीक्षा दी और छात्रावास चली गई. देर शाम उसने ठंड लगने की शिकायत की. वार्डन लीली बास्के ने अन्य कर्मियों के साथ उसे इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया, जहां से उसे टीएमएच ले जाने की सलाह दी गई. टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form