बंगाल से पिकनिक मनाने आई नाबालिग लापता, सुबह मिली सुरक्षित



जमशेदपुर  : पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के हसना थाना क्षेत्र से अपने परिजनों और अन्य परिचितों के साथ शनिवार को जमशेदपुर के जुबली पार्क पिकनिक मनाने आई 13 वर्षीय नाबालिग अचानक लापता हो गई. हालांकि रविवार सुबह पार्क से ही उसे बरामद कर लिया गया. पुलिस उसे थाना ले गई वहां उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह शाम को अपने परिजनों से बिछड़ गई थी. उसका मोबाइल बंद हो गया था. इस कारण वह किसी से संपर्क नहीं कर पाई. रात भर वह पार्क में ही रही. सुबह एक गार्ड ने उसे देखा और पुलिस को सूचित किया. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके साथ किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है. इधर, रविवार सुबह पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. परिजन उसे अपने साथ वापस ले गए.

रात भर पुलिस करती रही तलाश

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सभी शनिवार को पिकनिक मनाने आए थे. नाबालिग अपने मां और भाई के साथ आई थी. पिकनिक के दौरान मां और बेटी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद नाबालिग वहां से चली गई. शाम होते ही सभी नाबालिग की तलाश करने लगे. काफी देर तक जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी. पुलिस देर रात तक नाबालिग की तलाश करती रही. नाबालिग के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया पर मोबाइल बंद था. सुबह गार्ड ने फोन कर सूचना दी. इसके बाद नाबालिग को बरामद कर लिया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form