झारखंड : आउटसोर्सिंग के भरोसे हेल्थ सिस्टम, अभी भी 67% पद खाली

doctor4.jpg

रांची : झारखंड में बड़ी संख्या में नियमित डॉक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य विभाग में नियमित स्वीकृत पदों की संख्या 19621 है। इसकी तुलना में 6441 कर्मी ही विभाग में कार्यरत है। दंत चिकित्सकों के 222 पदों में 167 पर ही डॉक्टर कार्यरत हैं। यह पूरे का 33 प्रतिशत है। बचे हुए 67% पद आउटसोर्सिंग के भरोसे चल रहा है।  इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नीरा यादव ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूछे गए सवाल के जवाब में दिया है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार एक हजार लोग पर एक डॉक्टर का होना अनिवार्य है। वर्तमान में राज्य में करीब 16785 लोगों पर एक डॉक्टर है। हालांकि, सरकार की ओर से मिले जवाब में बताया गया कि दस हजार पर एक डॉक्टर के अनुपात को बनाने के लिए चिकित्सकों के पदों के सृजन को लेकर सरकार प्रयत्नशील है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form