जेठ ने महिला को लोहे की रॉड से पीटकर जिंदा जलाया, सोशल मीडिया पर वायरल

jeth.jpg

मध्यप्रदेश : जावरा में एक शख्स हैवान बन गया। उसने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले रॉड से मारकर अधमरा किया। फिर भी मन नहीं भरा तो केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद गेट के पास रॉड लेकर तब तक खड़ा रहा, जब तक की उसकी जान नहीं चली गई। आरोपी ने लोगों को महिला को बचाने भी नहीं दिया। लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में आरोपी, महिला के घर के बाहर लोहे की रॉड लेकर खड़ा हुआ है और लोगों को कुछ बोलता हुआ दिख रहा है। वहीं महिला आग में जलती हुई दिख रही है।


जानकारी के मुताबिक, घटना रतलाम के ढोढर कस्बे की है. यहां 23 दिसंबर की दोपहर अचानक सुरेश बलाई के घर से महिला के चीखने की आवाज आने लगी। आवाज सुन पड़ोसी कांप गए। उन्होंने जाकर देखा तो यहां रहने वाली निर्मला जलकर मर गई थी। पड़ोसियों ने देखा कि महिला के जेठ सुरेश ने महिला को जलाकर मौत के घाट उतार दिया । बताया जा रहा है कि महिला के पति ने 6 महीने पहले सुसाइड कर ली थी। आरोपी सुरेश का कहना है कि मेरा भाई इसकी वजह से मरा था, इसलिए मैंने इसकी जान ली है। जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह ने बताया कि रिंगनोद थाने की ढोढर चौकी पर सूचना मिली थी कि एक महिला को जलाया गया है। तभी हमारी पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से आग को बुझाया। मामले की पूछताछ में निकल कर आया कि मृतक महिला के जेठ ने उसे जला दिया। 


पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उसकी छोटे भाई प्रकाश की निर्मला के साथ शादी हुई थी। प्रकाश ने एक साल पहले किसी बात को लेकर रतलाम के सालाखेड़ी क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। आरोपी को शक था कि छोटे भाई ने बहू निर्मला की वजह से ही आत्महत्या की थी। पति की मौत के बाद से निर्मला दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। इसके बाद से वह बहू से नाराज चल रहा था। 23 दिसंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बीच निर्मला की कोई बात सुनकर सुरेश आपे से बाहर हो गया।  उसने बहू की पिटाई करनी शुरू कर दी। मारते-मारते उसने बहू को जिंदा ही जला दिया। 



जब तक पुलिस ने आग बुझाई तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सुरेश को हिरासत में ले लिया है और 302 का मामला दर्ज किया है। महिला के भाई ने बताया कि मेरी बहन ने मुझे पहले भी कई बार शिकायत की है कि उसका जेठ उसे मारने की धमकी दे रहा है। कल भी उसने कहा था कि वह मुझे मारने का बोल रहा है। आज उसने मेरी बहन को मार दिया और जला दिया। बता दें कि महिला के दो बच्चे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form