मौसम अपडेट: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बरकरार रहेगी ठंड, सुबह होगी कोहरे की वजह से ठंड

 a1361.jpeg

नई दिल्ली: झारखंड में मौसम में अगले 5 दिनों तक कोई बदलाव की संभावना नहीं है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह कोहरे की वजह से ठंड बढ़ेगी। दक्षिणी झारखंड में ठंड की स्थिति अधिक रहेगी। पिछले कुछ दिनों में कांके में सबसे ठंडा रहेगा। मंगलवार को रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शहरी इलाकों में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और ठंड में इजाफा होने की संभावना बहुत कम है। पश्चिमी और उत्तरी भागों में मौसम साफ है और हवा का रुख शांत है। इससे न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि संताल परगना के सभी जिलों में तापमान अधिक है, पाकुड़ में सबसे अधिक 28.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम मजबूत होने की वजह से मौसम स्थिर है और आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form